Ram Mandir Ayodhya: प्राचीन सीता कुंड तक पांच मंडप- जानिए मंदिर की दिलचस्प विशेषताएं

Ram Mandir Ayodhya Interesting Facts:

Ayodhya में भव्य Ram Mandir के पहले चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। रामलला का अभिषेक 22 जनवरी, 2024 को दोपहर लगभग 12:30 बजे निर्धारित है, जिसके बाद सभी भक्त अपने आराध्य देव के दर्शन के लिए मंदिर आएंगे। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर की कई विशेषताएं साझा की गई हैं।
Ram Mandir Ayodhya

Trust के मुताबिक Ram Mandir Ayodhya का निर्माण पारंपरिक नागर शैली में किया जा रहा है. Ram Mandir की लंबाई (पूर्व से पश्चिम) 380 feet, चौड़ाई 250 feet और ऊंचाई 161 feet होगी। मंदिर तीन मंजिल ऊंचा होगा, प्रत्येक मंजिल की ऊंचाई 20 फीट होगी। मंदिर में कुल 392 खंभे और 44 दरवाजे होंगे। आइए जानें Ram Mandir Ayodhya की कुछ खास विशेषताएं।

Ram Mandir Ayodhya की खास बातें:

1.) Ram Mandir के मुख्य गर्भगृह में भगवान श्री राम का शिशु रूप (श्री राम लला की मूर्ति) होगा, और पहली मंजिल पर भगवान श्री राम का दरबार होगा।
2.) Mandir में पांच मंडप होंगे: नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना मंडप और कीर्तन मंडप।

3.) खंभों और दीवारों पर देवताओं और दिव्य प्राणियों की मूर्तियां उकेरी जा रही हैं।

4.) मंदिर में प्रवेश पूर्व दिशा से होगा, 32 सीढ़ियाँ चढ़कर सिंह द्वार से होकर गुजरेगा।
5.) 732 मीटर लंबा और 14 फीट चौड़ा एक आयताकार परिक्रमा पथ मंदिर को चारों तरफ से घेरेगा।
6.) Ram Mandir परिसर में महर्षि वाल्मिकी, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, निषादराज, माता शबरी और ऋषिपत्नी देवी अहिल्या को समर्पित मंदिर बनाये जायेंगे।
8.) मंदिर को जमीन की नमी से बचाने के लिए ग्रेनाइट से बने 21 फुट ऊंचे चबूतरे का निर्माण किया गया है।

9.) 25,000 की क्षमता वाला एक तीर्थयात्री सुविधा केंद्र निर्माणाधीन है, जो Locker और Health Emergency भी प्रदान करता है।

10.) मंदिर का निर्माण पूरी तरह से Indian परंपराओं और स्वदेशी Technology का उपयोग करके किया है, जिसमें Environment और जल संरक्षण प्रथाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 70 एकड़ क्षेत्र का 70 फीसदी हिस्सा हमेशा हरा-भरा रहेगा।

Leave a comment